International

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को किया ढेर, तीन जवान शहीद

राजौरी: 15 अगस्त से पहले देश की सीमा पर बड़ा आतंकी टल गया। सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 2 आतंकियों को ढेर कर दिया। वहीं इस एनकाउंटर के दौरान 3 जवान शहीद गए है। जानकारी के मुताबिक मारे गये आतंकी राजौरी में आर्मी के कैंप में घुसने की कोशिश कर रहे थे। राजौरी में 25 किलोमीटर दूर सेना की एक कंपनी के ऑपरेटिंग बेस पर आत्मघाती हमला किया गया, जिसे नाकाम करते हुए भारतीय सेना ने जबरदस्त जवाबी कार्रवाई में दोनों आतंकियो को ढेर कर दिया। भारतीय सेना ने कहा है कि आतंकियों के खिलाफ यह ऑपरेशन पूरा हुआ। इससे पहले जम्मू जोन के एडीजीपी मुकेश सिंह ने बताया, ”राजौरी के दरहाल इलाके परगल स्थित सेना कैंप की बाड़ किसी ने पार करने की कोशिश की थी, इस दौरान दोनों ओर से गोलियां चलीं। दारहल थाने से छह किलोमीटर दूर तक अतिरिक्त दल भेजे गए हैं। दो आतंकवादी मारे गए और सेना के दो जवान घायल हुए हैं।”

Related Articles
Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!