ChhattisgarhRaipur

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया था जूनियर इंजीनियर, निलंबित कर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में किया गया अटैच

बिलासपुर : बिजली कनेक्शन से जुड़े काम के एवज में रिश्वत मांगने वाले विद्युत वितरण विभाग के कनिष्ठ अभियंता (जेई) कृष्ण कुमार गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के दौरान उसे गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में अटैच किया गया है।

Related Articles

जानकारी के अनुसार, जूनियर इंजीनियर ने एक आवेदक से बिजली कनेक्शन के नाम पर 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। जब पीड़ित रकम लेकर इंजीनियर से मिलने पहुंचा, तो वह अपने निजी वाहन में बैठकर रिश्वत ले रहा था। इसी दौरान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

विभाग ने आरोपी जेई पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर दिया है। मामले की आगे जांच जारी है और इस कार्रवाई को बिजली विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!