Chhattisgarh

खल्लारी मंदिर रोपवे हादसा: दूसरी मौत से मातम…मेंटेनेंस पर उठे सवाल

महासमुंद : जिले में हुए Khallari Temple Ropeway Accident ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। रविवार को खल्लारी माता मंदिर में रोपवे का केबल टूटने से हुए हादसे में अब दूसरी मौत हो गई है। महासमुंद निवासी 50 वर्षीय गोविंद स्वामी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उनका इलाज रायपुर के MMI अस्पताल में चल रहा था। इस घटना में उनकी पत्नी और बच्ची अभी भी घायल हैं और उनका उपचार जारी है।

यह हादसा खल्लारी थाना क्षेत्र में स्थित पहाड़ी पर बने प्रसिद्ध मंदिर में हुआ, जहां श्रद्धालु रोपवे के जरिए पहुंचते हैं। नवरात्रि के चौथे दिन बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक रोपवे का केबल टूट गया, जिससे ट्रॉली झटके के साथ नीचे की ओर आई और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

इस हादसे में पहले ही एक महिला की मौत हो चुकी थी, जिनकी पहचान रायपुर की 28 वर्षीय शिक्षिका आयुषी साठकर के रूप में हुई है। उनके पति ऋषभ इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हैं।

गौरतलब है कि खल्लारी माता मंदिर का रोपवे करीब दो साल पहले ही शुरू किया गया था। इसके रखरखाव की जिम्मेदारी कोलकाता की कंपनी रोपवे एंड रिसॉर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को दी गई थी। हैरानी की बात यह है कि हादसे से महज चार दिन पहले ही इसका मेंटेनेंस किया गया था।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!