Bollywood

सिद्धार्थ मल्होत्रा की बाहों में रोमांटिक हुईं कियारा

बॉलीवुड के हैंडसंम हंक सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने दम पर फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बनाई है। सोशल मीडिया पर वह अच्छी फैन फॉलोइंग एन्जॉय करते हैं।

मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाले एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा आज बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में से एक हैं। सोशल मीडिया पर वह तगड़ी फैन फॉलोइंग एन्जॉय करते हैं। चॉकलेटी ब्वॉय बनकर एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले सिद्धार्थ आज एक फिल्म के लिए करोड़ों चार्ज करते हैं। शादी के बाद यह सिद्धार्थ का कियारा के साथ पहला बर्थ डे है। ऐसे में फैंस उनकी स्टार वाइफ के साथ बर्थ डे फोटोज देखने के लिए बेकरार हैं।

बर्थ डे पर सामने आई सिद्धार्थ की फोटो
सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ मल्होत्रा को फैंस और सेलिब्रिटी फ्रेंड्स ने बर्थ डे विशेज दी हैं। उन्हें उनके खास दोस्त और इंडस्ट्री में पहला ब्रेक देने वाले करण जौहर ने भी विश किया है। मगर सबसे खास अंदाज में उन्हें उस पर्सन ने विश किया है, जिसका फैंस तक को बेसब्री से इंतजार था। कियारा ने अपने पतिदेव को रोमांटिक स्टाइल में बर्थ डे विशेज दी हैं।

कियारा ने रोमांटिक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सिद्धार्थ और वो एक दूसरे को लिप किस कर रहे हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने पति का यूनिक स्टाइल बर्थ डे केक भी दिखाया, जिसमें सिद्धार्थ की इमेज बनी है। केक के साथ ही सिद्धार्थ की फिल्मों से उनके कैरेक्टर की एक रील भी अटैच की गई है। कियारा की बर्थ डे विश स्टाइल के साथ ही ये केक भी चर्चा में बना हुआ है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!