ChhattisgarhRaipur

कुम्हारी टोल प्लाजा टोल टैक्स वसूली 2015 तक थी 10 साल से अवैध वसूली हो रहा : धनंजय सिंह ठाकुर

रायपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के द्वारा कुम्हारी टोल प्लाजा को 2026 में बंद करने की घोषणा पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कुम्हारी टोल प्लाजा में टोल वसूली की मियाद 2015 में खत्म हो चुकी है, उसके बाद भी रोज हजारों गाड़ियों से अवैध रूप से टैक्स की वसूली क्यो किया जा रहा है? सड़क मेंटेनेंस के नाम से आम जनता को लूटा जा रहा है। जब मियाद खत्म हो चुकी है तो अब तक बंद क्यों नहीं किया गया? अवैध टोल प्लाजा को बंद करने 2026 का इंतजार क्यों? नितिन गडकरी ने अवैध टोल वसूली को 2026 तक का संरक्षण क्यों दिया? कुम्हारी टोल प्लाजा तत्काल बंद किया जाए, 10 साल से अवैध रूप से टोल वसूली हुई है? यह तो बड़ा टोल टैक्स घोटाला है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार का मूल चरित्र भी आम जनता से सिर्फ वसूली करना है और इसके लिए नियम कायदे को तक में रख दिया जाता है। कुम्हारी टोल प्लाजा में जो अवैध रूप से 10 साल से टोल टैक्स की वसूली हो रही है यह एक बड़ा भ्रष्टाचार है। इसकी जांच होनी चाहिए और आम जनता की गाढ़ी कमाई लूटने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होना चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कुम्हारी टोल प्लाजा में अवैध रूप से की जा रही वसूली में भाजपा का बड़ा हिस्सा है। भाजपा इस पैसे को चुनाव और राजनीतिक कार्यक्रम में खर्च करती है। आम जनता को भाजपा के नेता गुमराह करना बंद करें और जिम्मेदारी लें, अवैध रूप से टोल वसूली भाजपा के संरक्षण में ही हो रहा है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!