ChhattisgarhRaipur

नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, किसानों की फसल बर्बादी को लेकर मुआवजे की मांग

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिख बेमौसम बरसात की वजह से किसानों को हुए नुकसान को लेकर मुआवजे की मांग की है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि असमय आंधी और बरसात के कारण प्रदेश की रबी फसल के साथ सब्जी और फल की फसल बर्बाद हुई है। इससे छत्तीसगढ़ के किसानों को बहुत नुकसान उठाना पड़ रहा है। लेकिन असंवेदनशील कांग्रेस सरकार ने नुकसान के सर्वे के लिए अभी पहल भी शुरू नहीं की है। इसलिए हमने मुख्यमंत्री को जल्द प्रभावितों को मुआवजा देने के लिए पत्र लिखा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png
Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!