Chhattisgarh

तीन लोगों की जान लेने वाला तेंदुआ पकड़ाया

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। जिले में आतंक मचाने वाले आदमखोर तेंदुए को आखिरकार पकड़ लिया गया है। तेंदुए को पकड़ने के लिए भरतपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम नौड़िया में मुर्गा बांधकर पिंजरे के अंदर रखा गया था। मुर्गे के लालच में मंगलवार रात तेंदुआ पिंजरे में घुसा और फंस गया। तेंदुए के पिंजरे में फंसते ही वन विभाग और लोगों ने राहत की सांस ली।

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में एक महीने में तेंदुए ने चार लोगों पर हमला किया था। तेंदुए ने जनकपुर क्षेत्र में खेत में काम कर रहे शख्स पर हमला कर उसकी जान ले ली थी। लगातार तेंदुए के हमले के कारण लोग दहशत में थे। क्षेत्र के विधायक गुलाब कमरो ने वन मंत्री को पत्र लिखकर इलाके में लगातार हो रहे तेंदुए के हमले से निजात दिलाने की बात कही थी। उन्होंने लिखा है कि तेंदुए आदमखोर हो चुका है उसे जल्द पकड़ने की व्यवस्था की जाए।तेंदुआ वन विभाग के लिए भी सिरदर्द बना हुआ था। वन विभाग ने तेंदुए के मूवमेंट पर नजर बनाकर रखी थी। वन विभाग ने तेंदुए को फंसाने के लिए ग्राम नौड़िया में मुर्गा बांधकर पिंजरे में रखा, ताकि उसे खाने के लिए तेंदुआ आए और फंस जाए। वन विभाग की ये कोशिश कामयाब रही। मंगलवार 17 जनवरी को तेंदुआ एक बार फिर शिकार करने के लिए गांव में घुसा और मुर्गे को देखकर उसे खाने के लिए आगे बढ़ा। जैसे ही वो पिंजरे में घुसा, उसमें फंस गया। 38 दिनों के बाद तेंदुआ पकड़ा गया।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!