ChhattisgarhRaipur

छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में हल्की बारिश, वज्रपात का अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम, 11 जिलों में हल्की बारिश और वज्रपात का खतरा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के 11 जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि बेवजह घर से बाहर न निकलें। अगर आप बारिश के दौरान कहीं फंस जाते हैं, तो कभी भी पेड़ के नीचे खड़े न हों, क्योंकि वज्रपात की संभावना बनी हुई है। सुरक्षित स्थान पर रुकना ही बेहतर होगा।

प्रदेश के कुछ इलाकों में जोरदार बारिश तो कुछ जगहों पर भीषण गर्मी का असर बना हुआ है। राजधानी रायपुर के कई हिस्सों में मंगलवार को जोरदार बारिश देखने को मिली, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट जरूर आई है, लेकिन बाकी जिलों में अब भी गर्मी परेशान कर रही है।

मौसम के इस उतार-चढ़ाव के बीच प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन दलों को सतर्क कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button