ChhattisgarhRaipur

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी…झमाझम बरसेंगे बादल

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज से मानसून की बारिश रंग दिखा सकती है। रायपुर मौसम विभाग की माने तो कल से छत्तीसगढ़ के कई जिलों में झमाझम बारिश शुरू हो सकती है। जाहिर है, भीषण गर्मी के बाद अब प्रदेश के लोग आसमान की ओर टकटकी लगाए हुए हैं, कि कब कारे-कारे बदरा आए और झूम के बरसे, धरती की प्यास बूझा जाए। मगर राहत की बात यह है कि मानसून का अब बहुत लंबा इंतजार नहीं रह गया है। सब कुछ अच्छा रहा तो मौसम विभाग के मुताबिक कल से मानसून कई जिलों को पानी से सराबोर कर सकता है

रायपुर मौसम विभाग ने आगमी 3 दिनों में प्रदेश के मध्य व दक्षिण भागों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने तथा उसके बाद कोई विषेश परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। उत्तरी भाग में आगामी 24 घंटो तक कोई विशेष परिवर्तन नहीं उसके बाद 2-3 तक की गिरावट होने की संभावना है। वहीं आज सरगुजा संभाग के सभी जिलों में एक दो जगह ग्रीष्म लहर चलने की संभावना है।

मौसम विभाग ने कल के लिए जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग की माने तो 17 जून को सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, दुर्ग, कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, बलोद, राजनांदगांव, रायपुर, महासमुंद, बेमेतरा, कबीरधाम, बलौदाबाजार, मुंगेली, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जशपुर में आंधी तूफान के साथ जोरदार बारिश हो सकती है। वहीँ, बलरामपुर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button