ChhattisgarhRaipur

छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में हो रही गिरावट ,और बढ़ेगी ठंड,फिर मिलेगी राहत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज और कल न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से ठंड में और इजाफा होगा। मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है. दो दिन बाद बाद तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा. जिससे कड़ाके की ठंड़ से लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार 9 जनवरी को तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की वृद्धि होने की संभावना जताई है. प्रदेश में 9.4 डिग्री के साथ अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा.राजधानी रायपुर में मौसम साफ रहेगा. मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 30 डिग्री तो वही न्यूनतम तापमान 15 डिग्री होने की संभावना जताई है.

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्र के मुताबिक प्रदेश में आज न्यूनतम तापमान नहीं गिरावट होगी. इसके बाद कल से यह बढ़ते क्रम में आ जाएगा इस दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा. उत्तरी क्षेत्र में सुबह के वक्त कोर छाए रहने की संभावना है. वहीं विजिबिलिटी 1200 मीटर रह सकती है. वहीं 10 जनवरी से एक नए पश्चिमी विक्षोभ द्वारा उत्तर- पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!