ChhattisgarhRaipur

मंत्री अमरजीत भगत ने पूरा किया कांग्रेस की हार पर मूंछ मुंडवा देने का वादा, कहा-अब मोदी पहले अपना वादा पूरा करें

रायपुर। भूपेश सरकार में मंत्री रहे अमरजीत भगत ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत को लेकर बयान दिया था कि अगर कांग्रेस की सरकार नहीं बनेगी तो वह अपनी मूंछ मुंडवा लेंगे। बीजेपी के जीत के बाद भाजपा नेता लगातार उन्हें मूंछ मुड़वाने की बात याद दिला रहे हैं। इस बीच आज अमरजीत भगत ने मूंछ पर कैंची चलवाते हुए कहा कि अपनी मूंछ कटवाने वाले बयान पर कायम हूं। प्रधानमंत्री मोदी को पहले अपना वादा पूरा करना चाहिए।

भगत ने कहा कि पीएम मोदी ने नोटबंदी के दौरान कहा था कि 50 दिन में अगर मेरा निर्णय गलत हो गया तो मुझे किसी भी चौराहे पर लटका देना। मैं अभी भी अपने बयान पर कायम हूं। इससे पहले की भाजपा के नेता इस पर कुछ कहें। मंत्री ने कहा कि सरकार नहीं बनने का दुख है। जनता के चूक कर दिया, यहां के कृषि की अर्थव्यवस्था जो यही से बढ़ रही वो अब पीछे जा रही है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!