ChhattisgarhRaipur

मकर संक्रांति की मंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेश वासियों को दी शुभकामनाएं

रायपुर।2023। छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण, गृह, धर्मस्व एवं पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मंत्री साहू ने मकर संक्रान्ति पर्व की पूर्व संध्या पर अपने शुभकामना सन्देश में कहा है कि यह पर्व हमारे देश की समृद्ध विरासत एवं सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। सूर्य देव का उत्तरायण होना, उनके प्रकाश का गतिशील होना, हम सब के जीवन में ज्ञान और सकारत्मकता का गतिशील होना है।

उन्होंने कामना की कि भगवान सूर्य की आराधना का यह पर्व हम सबके जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!