ChhattisgarhRaipur

मिशन 2023 : मुख्यमंत्री ने दक्षिण विधानसभा से किया चुनावी आगाज…बारिश में भीगते हुए की दूधाधारी मठ की परिक्रमा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अब कुछ ही महीने बाकी है। वहीं सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव की तैयारी में जोरो से जुटे हुए हैं।

Related Articles

ऐसे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को दक्षिण विधानसभा से चुनावी आगाज कर दिया है। मुख्यमंत्री ने आज दूधाधारी मठ पहुंचकर भगवान श्रीराम की पूजा की। इतना ही नहीं बारिश में भीगते हुए सीएम बघेल ने मठ की परिक्रमा की। सात ही महंत रामसुंदर दास से आशीर्वाद लिया।

सीएम भूपेश बघेल ने दूधाधारी मठ के पास ‘प्रगति यात्रा’ की शुरुआत की है। इसी दौरान सीएम बघेल दक्षिण विधानसभा की जनता से भी मिले। दरअसल, कांग्रेस अब तक दक्षिण सीट नहीं जीत पाई है। दक्षिण विधानसभा भाजपा का अभेद किला साबित हुआ है। दक्षिण विधानसभा से भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल विधायक हैं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!