ChhattisgarhRaipur

सीएम साय के साथ आम महोत्सव में शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा

रायपुर :- राजधानी रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, में 6 से 8 जून 2025 तक तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का आयोजन किया गया | आज के इस महोत्सव में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, विधायक अनुज शर्मा शामिल हुए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि इस आम महोत्सव का उद्देश्य आम की विविध किस्मों, उनके उत्पादों और संबंधित तकनीकी जानकारी को जनसामान्य तक पहुँचाना है। इस आयोजन में देशभर से लाई गई दो सौ से अधिक आम की किस्मों का प्रदर्शन किया जा रहा हैं जिससे आम के स्वाद, आकार, रंग और सुगंध की विविधता देखने को मिल रही हैं। साथ ही आम से बने छप्पन प्रकार के व्यंजनों को प्रदर्शित किया जा रहा हैं, जो आम के बहुपयोगी स्वरूप को दर्शाया जा रहा हैं|आम उगाने वाले कृषकों के लिए तकनीकी मार्गदर्शन एवं परिचर्चा का आयोजन किया गया है, जिसमें आम की उन्नत किस्मों के उत्पादन, विपणन और संबंधित सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही हैं।

वही विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा जी ने कहा कि इस आम महोत्सव से आम की विविध किस्मों, उनके उत्पादों और संबंधित तकनीकी जानकारी को जनसामान्य तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है. इससें किसानों को बहुत सारी चीज़े सीखने को मिल रही हैं जैसे उनको अलग अलग आमों की खेती और नये तकनीक से कम समय में ज्यादा फलों का उत्पादन, दूसरे राज्य और देशों में उत्पादन होने वाले आमों की खेती अपने राज्य में करना| इस महोत्सव में भारत के विभिन्न हिस्सों से आए अनोखे आमों को प्रदर्शित किया जा रहा हैं, जिसमें किसानों द्वारा उत्पादित आम की व्यावसायिक किस्मों के अंतर्गत दशहरी, लंगड़ा, बाम्बे ग्रीन, चौसा, मालदा, हिमसागर, सुन्दरजा, केसर, अलफान्सो, तोतापरी, नीलम, बैगनफल्ली, पैरी, सिन्दूरी, फज़ली किस्मों की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। संकर किस्मों की प्रतियोगिता के अंतर्गत मल्लिका, आम्रपाली, पूसा अरूणिमा, अम्बिका, रत्ना, सिंधु, अर्का पुनीत किस्मों को शामिल किया गया है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव जी,विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा जी, कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल जी सहित बड़ी संख्या में किसान और दर्शक उपस्थित रहें|

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!