ChhattisgarhPoliticalRaipur

विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने टीएस बाबा के डिप्टी सीएम बनने पर दिया बड़ा बयान

रायपुर। प्रदेश में छत्तीसगढ़ की सरकार में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है जिसमें में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंह देव को प्रदेश का नया उप मुख्यमंत्री बनाया है। जिसमें कटाक्ष करते हुए रायपुर के दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि टीएस बाबा को आखिरी समय का झुनझुना बनाया है। 

Related Articles

आलाकमान ने माना है कि भूपेश सरकार ने कांग्रेस का नाम खराब किया है और सिर्फ सरकार के नाम को बदनाम किया है। इसलिए कांग्रेस ने आखिरी दांव खेला है और टीएस बाबा को झुनझुना के तौर पर उपमुख्यमंत्री का पद नवाज़ा है। श्री अग्रवाल ने आगे कहा के राजा को मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री बनाकर कांग्रेस ने अपने पैर में कुल्हाड़ी मारी है। जैसा हो गया इससे कांग्रेस पार्टी को चुनाव में कुछ फायदा होने वाला नहीं है। जनता का ये प्रश्न है कि जनता के इस घोटाले में राजा भी शामिल है क्या?

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!