ChhattisgarhRaipur

एग्जिट पोल नहीं मोदी पोल, देश में इंडिया की सरकार बनेगी और राहुल बनेंगे प्रधानमंत्री : दीपक बैज

रायपुर। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने एग्जिट पोल को मोदी पोल बताया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस एग्जिट पोल को खारिज करती है. देश में सरकार इंडिया गठबंधन की बनेगी और प्रधानमंत्री राहुल गांधी बनेंगे.दरअसल पीसीसी मुख्यालय में आयोजत प्रेसवार्ता में बैज ने एग्जिट पोल के आंकड़ों पर चर्चा की. उन्होंने आरोप लगाया कि जो आंकड़े जारी किए गए हैं वो मैनेज किए हुए है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बैज ने कहा कि एग्जिट पोल के जरिए भ्रामक आंकड़े जारी किए गए है. 4 जून को सच्चा परिणाम आने वाला है. नरेंद्र मोदी एग्जिट होने वाले हैं

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की गठबंधन वाली सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनने वाली है. इंडिया को 295 से अधिक सीटें मिलेगी. कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है. निश्चित है कि गठबंधन की सरकार में राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे.

Related Articles

Back to top button