Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में मोहन भागवत का बड़ा दांव….हिंदू सम्मेलन में युवाओं को देंगे जीत का कौन सा मंत्र

CG News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के चीफ डॉ. मोहन भागवत तीन दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं. वे मंगलवार रात करीब 8:30 बजे नियमित विमान से रायपुर पहुंचे.

आज वे रायपुर में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे. यह कार्यक्रम हिंदू सम्मेलन से पहले सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया जाएगा. जिसमें डॉक्टर, इंजीछत्तीसगढ़ में मोहन भागवत का बड़ा दांव….हिंदू सम्मेलन में युवाओं को देंगे जीत का कौन सा मंत्रनियर, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट, शिक्षक, स्टार्टअप और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े युवा सहित करीब 2 हजार युवाओं के शामिल होने की संभावना है.

अभनपुर के सोनपैरी गांव में विशाल हिंदू सम्मेलन
युवा संवाद के बाद डॉ. भागवत अभनपुर के सोनपैरी गांव पहुंचेंगे. जहां करीब 10 एकड़ क्षेत्र में विशाल हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है. दोपहर 3 बजे RSS प्रमुख मोहन भागवत हिंदू सम्मेलन को संबोधित करेंगे.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!