ChhattisgarhRaipur

छत्तीसगढ़ को अलविदा कहेगा मानसून…10 अक्टूबर के बाद विदा ले सकती है मानसूनी हवाएं, जानिए क्या है वजह?

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून अब धीरे-धीरे समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियों में कमी देखी जा सकती है। वर्तमान में राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है, लेकिन यह सिलसिला ज्यादा समय तक जारी नहीं रहेगा। आज रायपुर और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Related Articles

बीते 24 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश हुई है, जिससे किसानों को थोड़ी राहत मिली। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले दो दिनों में मौसम साफ हो सकता है और बारिश की गतिविधियों में और गिरावट आएगी। इसके संकेत मिल रहे हैं कि छत्तीसगढ़ से मानसून 10 से 15 अक्टूबर के बीच विदा ले सकता है।

मानसून की विदाई का मतलब है कि प्रदेश में धीरे-धीरे शुष्क मौसम शुरू होगा। दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी और रातें ठंडी होने लगेंगी। इसका असर खासकर कृषि कार्यों और फसलों पर पड़ेगा। किसानों को सलाह दी जाती है कि वे मौसम पूर्वानुमान पर ध्यान दें और जल प्रबंधन की योजना बनाएं।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!