ChhattisgarhRaipur

कई स्कूलों में 60% से ज्यादा छात्र फेल, रायपुर जिले का हाल सबसे खराब, अब शिक्षकों पर…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे सामने आने के बाद राज्य सरकार ने अब स्कूलवार समीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। कई जिलों के नतीजे बेहद खराब हैं, खासकर रायपुर जिले का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। यहां 10वीं के नतीजों में राज्य के 33 जिलों में रायपुर 32वें स्थान पर है। 10वीं में केवल 66.24% छात्र पास हुए हैं, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 71.64% था।

Related Articles

इसी तरह 12वीं में भी गिरावट दर्ज की गई है। इस बार 79.94% छात्र पास हुए, जो कि पिछले साल के 83.19% के मुकाबले कम है। रायपुर के अलावा महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद और बलौदाबाजार के परिणामों में भी गिरावट देखने को मिली है।

अब स्कूलवार समीक्षा और कार्रवाई की तैयारी

रायपुर संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा राकेश पांडेय 1 ने कहा कि न केवल 10वीं एवं 12वीं के परिणाम, बल्कि प्रत्येक स्कूल के विषयवार परिणाम की समीक्षा की जाएगी। इसके लिए सभी स्कूलों से विषयवार परिणाम की जानकारी मंगाई है। उन्होंने कहा कि समीक्षा के बाद खराब परिणाम वाले प्राचार्यों एवं शिक्षकों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।

बता दें खराब परिणामों और लचर प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री के कड़े तेवर और महासमुंद के जिला शिक्षा अधिकारी को हटाने की कार्रवाई के बाद कुछ और जिले के शिक्षा अधिकार भी निशाने पर हैं.

साथ ही आपको बताते चले की रायपुर जिला 10वीं के परिणाम में 33 जिले में 32वें क्रम पर है। यहां 66.24 फीसदी बच्चे ही उत्तीर्ण हुए हैं. जबकि पिछले साल का परिणाम 71.64 फीसदी था। इसी तरह 12वीं में 79.94 प्रश विद्यार्थी सफल हुए हैं। पिछले साल 83.19 फीसदी बच्चे उत्तीर्ण हुए थे। इसी तरह धमतरी जिले में 10वीं में 72.01 % एवं 12वीं में 81.56 %, गरियाबंद में 10वीं में 80.70 %, 12वीं में 90.17 प्रतिशत, बलौदाबाजार जिले में 10वीं 81.69 प्रश एवं 12वीं में 86.51 प्रश तथा महासमुंद जिले में 10वीं 78.33 प्रश एवं 12वीं का परिणाम 84.08 प्रश रहा।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!