ChhattisgarhRaipur

रायपुर में पहली बार राष्ट्रीय सुपरक्रॉस और अंतरराष्ट्रीय मोटोक्रॉस प्रतियोगिता

रायपुर। राजधानी रायपुर में मोटरस्पोर्ट्स प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। रायपुर सुपरक्रॉस 2025 और अंतरराष्ट्रीय फ्री स्टाइल मोटोक्रॉस प्रतियोगिता 8 और 9 नवंबर को बूढ़ातालाब स्थित आउटडोर स्टेडियम में आयोजित होगी। यह आयोजन छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन (CGMSA) द्वारा किया जा रहा है, जो FMSCI (Federation of Motor Sports Clubs of India) से मान्यता प्राप्त एकमात्र संस्था है।

Related Articles

इस प्रतियोगिता में देशभर से 100 से अधिक प्रोफेशनल राइडर्स भाग लेंगे। वहीं, रोजाना करीब 20,000 दर्शकों की उपस्थिति की संभावना है, जिससे यह आयोजन छत्तीसगढ़ के खेल कैलेंडर में खास स्थान बनाने वाला है।

थीम और उद्देश्य

इस वर्ष की थीम – Safe Racing • Safe Riding • Safe Driving तय की गई है। मुख्य उद्देश्य युवाओं को सड़क पर असुरक्षित रेसिंग से रोकना और उन्हें सुरक्षित माहौल व प्रोफेशनल ट्रैक पर रेसिंग के लिए प्रेरित करना है।

स्थानीय राइडर्स के लिए विशेष प्रशिक्षण

प्रतियोगिता से पहले 5 अक्टूबर 2025 को सोनपुर, पाटन में छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र रखा गया है। सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले इस प्रशिक्षण का मकसद स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोफेशनल रेसिंग तकनीक, सेफ्टी मेजर्स और मानसिक-शारीरिक तैयारी से अवगत कराना है। चयनित राइडर्स को सुपरक्रॉस चैंपियनशिप में राज्य का प्रतिनिधित्व करने का मौका भी मिलेगा।

संपर्क सूत्र

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:

  • अतुल श्रीवास्तव, सचिव, CGMSA — 98931 40004

  • उज्ज्वल दीपक, अध्यक्ष, CGMSA – 8720092000

रायपुर सुपरक्रॉस 2025 मोटरस्पोर्ट्स प्रेमियों के लिए न केवल रोमांचक अनुभव होगा, बल्कि सुरक्षित रेसिंग की दिशा में एक बड़ा संदेश भी देगा।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!