नवा रायपुर: आईआईटी छात्र ने AI से 36 छात्राओं के फेक अश्लील वीडियो बनाए, निलंबन

रायपुर। नवा रायपुर स्थित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) में अध्ययनरत तृतीय वर्ष के एक छात्र का सनसनीखेज कृत्य सामने आया है। छात्र ने एआई (Artificial Intelligence) का इस्तेमाल कर संस्थान की 36 छात्राओं के फेक अश्लील वीडियो और फोटो बना डाले। शिकायत मिलने के बाद संस्थान ने छात्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
- 1win — зеркало сайта букмекерской конторы 1винOctober 17, 2026
- 141網使用前必知要點與隱私安全指南October 16, 2026
- ProstitutkiVAlmaty: обзор безопасности и конфиденциальностиOctober 16, 2026
- Almaty-escort: дискретные способы оплаты и безопасный биллинг guideOctober 16, 2026
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ईसीई) विभाग के छात्र द्वारा की गई हरकत का पता चलने पर छात्राओं ने प्रबंधन को सूचित किया। संस्थान ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छात्र के कमरे की तलाशी ली और उसके मोबाइल, लैपटॉप तथा पेन ड्राइव को जब्त किया। जांच में छात्राओं की शिकायतें सही पाई गईं।
छात्र के बिलासपुर में रहने वाले परिजनों को बुलाकर उन्हें घटना की जानकारी दी गई और छात्र को संस्थान छोड़ने का निर्देश दिया गया। मामले की आगे की जांच के लिए महिला स्टाफ की एक कमेटी बनाई गई है, जो तकनीकी पहलुओं के साथ अन्य संबंधित बिंदुओं पर भी ध्यान दे रही है।
छात्राओं ने बताया कि उन्हें डर है कि इन फेक वीडियो या फोटो को कहीं साझा किया गया हो या सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया हो।
ट्रिपलआईटी के डायरेक्टर डॉ. ओमप्रकाश व्यास ने कहा, “यह गंभीर और संवेदनशील मामला है। महिला स्टाफ ने तत्काल कार्रवाई की और पूरी जांच संवेदनशीलता और बारीकी से की जा रही है।” संस्थान ने यह स्पष्ट किया कि सभी संभावित तकनीकी और सुरक्षा पहलुओं की पूरी तरह से जांच की जाएगी।