Chhattisgarh

Naxal Attack Breaking: अब बस्तर नहीं, इस इलाके में पहुंचे नक्सली, जवानों ने सर्च ऑपरेशन कर 14 नक्सली मार गिराए, सर्चिंग भी बढ़ाई

गरियाबंद। बस्तर के अलावा नक्सली अब गरियाबंद इलाके में पैठ जमाने लगे हैं। इसे लेकर जवानों ने नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रहे हैं। इस बीच, फोर्स को बड़ी कामयाबी मिली है। नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर गरियाबंद में नक्सलियों के खिलाफ एक ऑपरेशन छेड़ दिया। इसे दोनों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया है। जवानों ने मारे गए नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। इसके बाद इलाके में सर्चिंग भी बढ़ा दी गई है।

जानकारी के अनुसार मैनपुर थाना क्षेत्र के कुल्हाड़ीघाट के जंगलों में बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पुलिस को मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने नक्सल विरोधी अभियान चलाया। ऐसे में जंगलों में छिपे नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसका सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान 12 नक्सली ढेर हो गए। अभी सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी है। मारे गए नक्सलियों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

गरियाबंद एसपी पुष्टि करते हुए कहा कि सुरक्षाबलों ने गरियाबंद में नक्सल विरोधी अभियान’ के दौरान मौके से तीन कुकर बम भी बरामद किए हैं। बीते दिनों सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को मार गिराया था। सोमवार से भी मुठभेड़ चल रही थी। इससे पहले सुरक्षाबलों ने 16 जनवरी को चलाए गए तलाशी अभियान में बीजापुर जिले में 12 नक्सलियों को मार गिराया था।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!