Chhattisgarh

Naxal Breaking : बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर, एक जवान शहीद, अब भी चल रही मुठभेड़

बीजापुर।छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में दो नक्सली मारे जाने की खबर आ रही है। मुठभेड़ में एक जवान ने भी जान गंवाई है। पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

Related Articles

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को मार गिराया।

उन्होंने बताया कि गंगालूर थाने से नक्सल विरोधी अभियान पर सुरक्षाबलों के संयुक्त दल को रवाना किया गया था।अधिकारियों ने बताया कि सुबह सात बजे से नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच लगातार गोलीबारी जारी है।

उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद के साथ दो नक्सलियों का शव बरामद किया है। इस घटना में बीजापुर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के एक जवान ने भी जान गंवाई है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!