Chhattisgarh

Naxal Encounter : दंतेवाड़ा और बीजापुर में नक्सलियों और जवानों के बीच चल रही मुठभेड़, एक महिला नक्सली ढेर

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ तेजी से अभियान चलाया जा रहा है। हर दिन मुठभेड़ में नक्सली ढेर हो रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार सुबह से दंतेवाड़ा और बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है।

Related Articles

मिली जानकारी के अनुसार, दंतेवाड़ा और बीजापुर में सुरक्षाबलों के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। इस मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को ढेर कर दिया गया है और उसका शव भी बरामद कर लिया है। जवानों ने महिला नक्सली के शव के साथ इंसास राइफल और भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किया है। वहीं मुठभेड़ अभी भी जारी है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि, जवानों को एक बार फिर बड़ी सफलता मिल सकती है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!