ChhattisgarhSukma

नक्सलियों ने सुकमा में किया आईईडी ब्लास्ट, दो जवान शहीद

नक्सल प्रभावित सुकमा जिला से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां नक्सलियों ने जवानों को लेकर जा रहे ट्रक को निशाना बनाते हुए आईईडी ब्लास्ट किया है। ब्लास्ट की इस घटना में 2 जवान शहीद हो गये, वहीं कई जवानों के घायल होने की खबर है। घटना की जानकारी के बाद से मौके पर फोर्स तैनात है, क्षेत्र में सर्चिंग की जा रही है। वहीं घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सुकमा के एसपी किरण चव्हाण ने की घटना की पुष्टि की है। एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि जगरगुण्डा क्षेत्र के अंतर्गत सिलगेर कैम्प से 201 कोबरा वाहिनी की एडवांस पार्टी आरओपी (रोड ओपनिंग ड्यूटी) के दौरान ट्रक और बाइक से टेकलगुड़ेम जा रहे थे। कैम्प सिलगेर से टेकलगुड़ेम जाने के रास्ते में नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नियत से आईईडी प्लांट किया गया था। चव्हाण ने बताया कि सुरक्षा बलों के मूवमेंट के दौरान आज (23 जून) दोपहर करीब तीन बजे आईईडी की चपेट में 201 कोबरा वाहिनी का ट्रक आ गया।

बताया जा रहा है कि ये जवान राशन लेकर कैंप जा रहे थे। टेकलगुडम और इससे आगे का पूवर्ती इलाका नक्सली कमांडर हिड़मा और देवा का गढ़ है। कुछ ही महीने पहले यहां सुरक्षाबलों का कैंप स्थापित किया गया है। बता दें कि आज ही हथियार भी जब्त किए गए हैं 7 इसके अलावा आज ही सुकमा के जंगल में पुलिस, सीआरपीएफ और डीआरजी की टीम ने नकली नोट और प्रिंटर मशीन बरामद की है।

Related Articles

Back to top button