ChhattisgarhRaipur

कांकेर में सुरक्षाबल के जवानों से नक्सलियों की मुठभेड़, 2 जवान घायल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाउंटर में दो जवान घायल हुए है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छोटे बेठिया थानाक्षेत्र के माड़ इलाके में मुठभेड़ अभी भी जारी है।

जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबल के जवान तलाशी अभियान में निकले थे। इसी दौरान नक्सलियों से सामना हुआ। जवानों को देखकर नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसका जवाब जवानों ने दिया। अभी भी मुठभेड़ जारी है। वहीं इस एनकाउंटर में दो जवान घायल हुए है। घायल जवानों को जंगल से निकालने अतिरिक्त बल रवाना किया गया है। कांकेर एसपी आइके एलिसेला ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। 

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!