Chhattisgarh

दंतेवाड़ा : नगरीय निकाय चुनाव के बीच नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, CRPF का एक जवान घायल

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में आज नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। इस बीच दंतेवाड़ा से बड़ी खबर सामने आई है, यहां नक्सलियों द्वारा प्लांट किये गए आईईडी की चपेट में आने से CRPF का एक जवान घायल हो गया है. घायल जवान को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया जा रहा है. एएसपी आर.के बर्मन ने इसकी पुष्टि की है.

जानकारी के अनुसार, यह घटना दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर क्षेत्र स्थित कमलपोस्ट के पास हुई है, जब सुरक्षा बलों के जवान सर्चिंग पर निकले थे. इस दौरान CRPF 231 बटालियन का एक जवान IED की चपेट में आ गया, जिससे जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है. घायल जवान को इलाज के लिए दंतेवाड़ा जिला अस्पताल लाया जा रहा है.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!