Chhattisgarh

नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में ग्रामीण को उतारा मौत के घाट

दंतेवाड़ा। छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित जिले दंतेवाड़ा में मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की हत्या कर दी है। नक्‍सलियों ने घटनास्थल पर एक नक्सली पर्चा भी फेंका है, जिसमें ग्रामीण की हत्या की वजह पुलिस मुखबिर बताया गया है। यह घटना मालेवाही थाना क्षेत्र की है।

Related Articles

दरअसल, दंतेवाड़ा के बारसूर-नारायणपुर मार्ग में इस समय सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। दंतेवाड़ा से बारसूर को जोड़ने के लिए इस सड़क का निर्माण किया जा रहा है, जिसका नक्सली लगातार विरोध कर रहे हैं। नक्सली जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए इस सड़क पर अब तक कई बार आइईडी लगा चुके हैं। साथ ही सड़क के विरोध में नक्सली यहां पोस्टर बैनर भी लगाते हैं। अब ग्रामीण की हत्या कर एक बार फिर दहशत फैलाने की कोशिश की है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!