Chhattisgarh

नक्‍सलियों ने एक और भाजपा नेता को उतारा मौत के घाट

नारायणपुर। बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में नक्सलियों का आतंक थम नहीं रहा है। बीते दिनों मुखिबरी के शक में उप सरपंच की हत्या कर दी थी जिसके बाद आज फिर एक भाजपा नेता की हत्या कर क्षेत्र में दहशत फैलाने की कोशिश की है। नक्‍सल प्रभावित नारायणपुर जिले में एक और भाजपा नेता की हत्‍या की खबर सामने आ रही है। खबरों के अनुसार नक्‍सलियों ने छोटेडोंगर मुंडाटिकरा में भाजपा नेता कोमल मांझी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी है। बतादें कि इससे पहले बस्‍तर में नक्‍सलियों ने एक साल में चार से अधिक भाजपा नेताओं की हत्‍या कर चुके हैं।

दरअसल, यह मामला छोटेडोंगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार नारायणपुर के छोटेडोंगर मुंडाटिकरा में नक्‍सलियों ने भाजपा नेता की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता जब शीतला मंदिर में पूजा करने गए थे, इसी दौरान नक्‍सलियों ने कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर भाजपा नेता कोमल मांझी को मौत के घाट उतार दिया है। नक्सलियों ने भाजपा नेता कोमल मांझी को आमदई माइंस को लेकर पहले भी चेतावनी दी थी। बतादें कि इससे पहले छोटेडोंगर में नक्सलियों ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष सागर साहू की हत्या की थी।

Related Articles

Back to top button