ChhattisgarhBijapur

नक्‍सलियों ने दो ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट, पुलिस मुखबिरी का लगाया आरोप

बीजापुर। नक्सलियों की कायराना हरकत सामने आई है। जहां बीजापुर जिले में के ग्राम पेदाकोरमा में नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर दो ग्रामीणों को मौत के घाट उतार दिया है। जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर युवक राजू मोडियम (27 वर्ष) व दुला कोड़में (25 वर्ष) की गला घोंट कर हत्या कर दी है। स्‍वजनों ने अब तक इस घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।

Related Articles

रिपोर्ट्स के अनुसार इन दोनों युवकों पर नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाया और जन अदालत लगाने के बाद दोनों की हत्या की है। यह घटना शनिवार रात की है। दोनों ग्रामीण युवक शादीशुदा हैं और इनके बच्चे भी है, जो पेदाकोरमा व बोडला पुसनार गांव में रहते हैं।

जब इन युवाओं को नक्सलियों ने पकड़कर जन अदालत में फैसला सुनाया, उस वक्त इनकी पत्नियां भी मौजूद रही। बताते हैं कि पत्नियों ने पतियों को छोड़ने के लिए गुहार भी लगाई, लेकिन नक्सलियों का दिल नहीं पसीजा और जन अदालत के फैसला को मानते हुए रस्सी से गला घोंट कर हत्या की गई।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!