Chhattisgarh

नये जिला शिक्षा अधिकारी राजेश सिंह ने संभाला पदभार

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के नये जिला शिक्षा अधिकारी राजेश सिंह ने आज प्रातः जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय राजनांदगांव पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। छ.ग.शासन, स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर, अटल नगर, जिला रायपुर के कार्यालयीन आदेश के परिपालन में अधिकारी राजेश सिंह ने राजनांदगांव जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर पदभार ग्रहण किया है।

Related Articles

उल्लेखनीय है कि अधिकारी राजेश सिंह को जिला स्तर के प्रशासनिक पद पर रहकर कार्य करने का अच्छा खासा अनुभव है। इसके पूर्व में आप मंत्री, स्कूल शिक्षा विभाग छ.ग.शासन के ओ.एस.डी. के पद पर कार्यरत् रहे हैं, जिसके बाद आप सचिव संस्कृत मंडल रायपुर के पद पर विगत दो वर्षो से पदस्थ रहकर अपनी सेवाएं दे चुके है।

वर्तमान में राजेश सिंह को जिला शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव के पद का दायित्व सौंपा गया है, और उन्होंने आज जिला कार्यालय राजनांदगांव में उपस्थित होकर पूर्व डी.ई.ओ. आर.एल.ठाकुर से प्रभार प्राप्त किया ।

उल्लेखनीय है जिले के पूर्व डी.ई.ओ. आर.एल.ठाकुर को जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है, और उन्होंने आज अपना प्रभार जिले के नवपदस्थ डी.ई.ओ. राजेश सिंह को सौंपकर रायपुर में कार्यभार ग्रहण करने रवाना हुए।

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय राजनांदगांव में नवपदस्थ डी.ई.ओ. राजेश सिंह एवं पूर्व पदस्थ डी.ई.ओ. आर.एल.ठाकुर ने कार्यालय के समस्त स्टाफ के साथ डी.ई.ओ. चेम्बर में संयुक्त वार्ता लेकर कार्यालय में पदस्थ सभी अधिकारियों कर्मचारियो से परिचय प्राप्त किया एवं उनको आबंटित कार्यो, शाखा प्रभार एवं कार्य विभाजन की जानकारी प्राप्त की।

अपने उद्बोधन में नवपदस्थ डी.ई.ओ. राजेश सिंह ने अपने पूर्व सेवाकाल एवं दायित्वों का संक्षिप्त विवरण देते हुए सभी शासकीय सेवकों से बिना किसी दबाव के, स्वस्थ्य एवं तनावमुक्त वातावरण में कार्य करने का आव्हान किया। उन्होंने अधिकारियों कर्मचारियों से अपनी समस्याओं के विषय में निःसंकोच अवगत कराने के लिये कहा और उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण के लिये आश्वस्त किया।

पूर्व डी.ई.ओ. आर.एल.ठाकुर ने अपने संबोधन में नवपदस्थ डी.ई.ओ. को राजनांदगॉव जिले में वर्तमान समय में चल रहे कार्यो एवं गतिविधियों के विषय में संक्षिप्त में अवगत कराया। उन्होंने राजनांदगॉव जिले में अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए यहॉ के कार्यालय में पदस्थ अधिकारियों कर्मचारियों की प्रशंसा की। उन्होंने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि नवपदस्थ डी.ई.ओ. राजेश सिंह को भी यहॉ के स्टाफ से भरपूर सहयोग प्राप्त होगा और यहॉ के स्टाफ को उनके जैसे सुलझे हुए आधिकारी के मार्गदर्शन एवं दिशानिर्देश में कार्य करते हुए काफी कुछ नया सीखने को मिलेगा।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!