ChhattisgarhRaipur

रायगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का राजधानी में बड़े स्क्रीन में दिखाया गया सीधा प्रसारण, बड़ी संख्या में जुटे लोग…

रायपुर। रायगढ़ में हो रहे राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में त्रिदिवसीय प्रस्तुति के समापन दिवस का उत्साह राजधानी रायपुर में भी देखने को मिला। रायपुर के ह्रदय स्थल तेलीबंधा तालाब ( मरीन ड्राइव ) पर विशाल LED स्क्रीन के माध्यम से रायगढ़ महोत्सव का सीधा प्रसारण किया गया। यह प्रसारण शाम 4 बजे से रात्रि तक निरंतर चला। जिसमें शहर के प्रबुद्धजनों ने बड़ी संख्या में  उपस्थित होकर देखें। इंडोनेशिया औऱ कंबोडिया से भगवान श्री राम के ननिहाल में पधारे कलाकारों की प्रस्तुति को भी खूब सराहा। डॉ. कुमार विश्वास एवं मैथली ठाकुर की प्रस्तुति अतुलनीय थी।कार्यक्रम स्थल पूर्णतः राममयी हो गया एवं श्रोताओं ने माता कौशल्या के भी जयकारे खूब लगाए

राजधानी तेलीबंधा से लाइव प्रसारण कार्यक्रम के दौरान प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेश समन्वयक एवं युवा लीडर क्षितिज चंद्राकर, प्रोफेशनल कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक प्रत्युष भारद्वाज, विशेष रूप से उपस्थित थे। प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल तथा रायपुर शहर अध्यक्ष शशिकांत साहू कार्यक्रम के आयोजनकर्ता थे।

इस दौरान कांग्रेस कमिटी शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे, जिला सहकारी बैंक रायपुर के अध्यक्ष पंकज शर्मा, हाउसिंग बोर्ड डायरेक्टर विनोद तिवारी, कुणाल शुक्ला, तेलीबंधा पार्षद अजित कुकरेजा एवं सुनील कुकरेजा, प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता प्रीति उपाध्याय शुक्ला की विशेष उपस्थित रही।

प्रोफेशनल कांग्रेस के शहर अध्यक्ष मोहित सिंघानिया, सदस्य प्रवाह नसरे,नरेंद्र वर्मा ,सुमित साहू, हीरा नागरची की कार्यक्रम सम्पन्न करवाने में विशेष सहभागिता रही।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!