Chhattisgarh

ओडिशा उपचुनाव: CM विष्णुदेव साय ने भाजपा प्रत्याशी जय ढोलकिया के लिए मतदान की अपील की

रायपुर/ओडिशा: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ओडिशा के नुआपाड़ा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी जय ढोलकिया के समर्थन में जनता से मतदान करने की अपील की है।

सीएम साय ने X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि महाप्रभु जगन्नाथ जी की पुण्यभूमि नुआपाड़ा में आयोजित पंचमपुर जनसभा में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी जय ढोलकिया के लिए वोट करने का संदेश दिया।

उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र की जनता का उत्साह, विश्वास और भाजपा के प्रति समर्थन यह स्पष्ट संकेत दे रहा है कि लोग भाजपा के विकास, सुशासन और जनकल्याण पर भरोसा रखते हैं। नुआपाड़ा भाजपा के साथ आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह तैयार है।

इस उपचुनाव में बीजेडी विधायक राजेंद्र ढोलकिया के निधन के बाद खाली हुई सीट पर 11 नवंबर को मतदान होगा और नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। भाजपा ने इस चुनाव को प्रतिष्ठा की लड़ाई माना है और अपने प्रचार में विकास, पारदर्शिता और सुशासन को मुख्य मुद्दा बनाया है।

CM साय के समर्थन में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन मांझी, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव भी भाजपा के प्रचारक के रूप में सक्रिय हैं।


Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!