Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर अमित जोगी नजरबंद, बोले– “काले कपड़े पहनना अब अपराध बन गया है”

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के मौके पर रायपुर में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के अध्यक्ष अमित जोगी को पुलिस ने नजरबंद कर दिया। बताया जा रहा है कि अमित जोगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से काले कपड़ों में मिलने वाले थे, जिसके बाद पुलिस ने एहतियातन उन्हें घर में ही नजरबंद कर दिया।

अमित जोगी ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “छत्तीसगढ़ के 25वें स्थापना दिवस पर आपके ‘उत्सव’ में काले कपड़े पहनना अब अपराध बन गया है! मुझे अपने ही घर में नजरबंद कर दिया गया क्योंकि मैं मिनी माता के नाम को मिटाए जाने के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध करना चाहता था।”

उन्होंने आगे लिखा, “क्या लोकतंत्र इतना डरा हुआ है कि अब काले कपड़ों से भी डरने लगा है? यही है आपका ‘अमृत काल’?” उनके इस बयान ने राजनीतिक हलकों में चर्चा छेड़ दी है।

वहीं दूसरी ओर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ के 25वें स्थापना दिवस पर रायपुर पहुंचे हैं। पीएम मोदी ने नवा रायपुर में सत्य साईं हॉस्पिटल में 2500 बच्चों से मुलाकात की, जिनकी हार्ट सर्जरी वहीं हुई थी। उन्होंने बच्चों से बातचीत करते हुए एक बच्चे को गले भी लगाया।

इसके बाद प्रधानमंत्री ने ब्रह्माकुमारी संस्थान के ‘शांति शिखर’ ध्यान केंद्र का उद्घाटन किया और नवा रायपुर स्थित नए विधानसभा भवन तथा डिजिटल जनजातीय संग्रहालय का लोकार्पण किया। पीएम मोदी करीब 6 घंटे 45 मिनट तक रायपुर प्रवास पर रहेंगे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और दोनों उपमुख्यमंत्रियों ने उनका स्वागत किया।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!