ChhattisgarhRaipur

सरकार के 11 साल पूरे होने पर बोले स्वास्थ्य मंत्री: संकल्प से सिद्धि तक पहुंची देश की यात्रा, राहुल गांधी को दी निजी सलाह

 

रायपुर :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर देशभर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान को लेकर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि आज से 11 साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लिए गए संकल्प अब सिद्धि के रूप में सामने आ रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, “बीते 11 वर्षों में गरीबों, वंचितों और पिछड़े वर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य हुआ है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बेघर लोगों को छत मिली, आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज सुनिश्चित हुआ। यह सब इस सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिन कार्यों को संकल्प के रूप में लिया था, आज वे ज़मीनी स्तर पर पूरे होते नजर आ रहे हैं। यह अभियान उन उपलब्धियों का उत्सव है जो सीधे देश की आम जनता से जुड़ी हैं।

राहुल गांधी पर तीखा तंज

इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा पार्टी के नेताओं को लेकर दिए गए एक बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी को सबसे पहले अपनी शादी कर लेनी चाहिए, घोड़ी पर बैठना चाहिए और बारात ले जानी चाहिए। उसके बाद उन्हें अपनी पार्टी के ‘लंगड़े-लूले घोड़ों’ पर ध्यान देना चाहिए।” मंत्री के इस बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में हलचल है और इसे कांग्रेस पर एक व्यक्तिगत व राजनीतिक हमला माना जा रहा है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!