Chhattisgarh

आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर कोपरा में संगोष्ठी का आयोजन, मीशा बंदियों का हुआ सम्मान

 

गरियाबंद। नगर पंचायत कोपरा स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 1975 का आपातकाल भारतीय लोकतंत्र पर सबसे बड़ा प्रहार था, जिसे देश कभी नहीं भूल सकता।

कार्यक्रम में राजिम विधायक रोहित साहू ने कहा कि “आजादी के बाद देश ने जो सबसे कठिन समय देखा, वह आपातकाल था। उस समय की पीड़ा को जानना और समझना आज की पीढ़ी के लिए आवश्यक है।”

खाद्य आयोग अध्यक्ष संदीप शर्मा ने कहा कि “आपातकाल में जिन स्वतंत्रता सेनानियों और मिशा बंदियों ने अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई, उनका सम्मान करना हमारा दायित्व है।”

भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चन्द्राकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि “आज का दिन हमें लोकतंत्र की रक्षा के संकल्प को दोहराने की प्रेरणा देता है। जनभागीदारी और संविधान की रक्षा ही सच्चा राष्ट्रधर्म है।”

कार्यक्रम के संयोजक मुरलीधर सिन्हा ने भी विचार व्यक्त किए और आयोजन को जनजागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास बताया।आभार प्रदर्शन पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ रामकुमार साहू,संचालन हेमन वर्मा ने किया।

इस अवसर पर मिशा बंदी रहे गिरीश दत्त उपासने, जिन्होंने आपातकाल के दौरान 21 माह की जेलयात्रा की, उन्होंने अपने भावुक अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा, “लोकतंत्र की ताकत जेल की सलाखों के बीच भी बनी रही, यही हमारी जीत है।”

मंचासीन अतिथियों द्वारा सभी मिशा बंदी परिवारजनों का शाल और श्रीफल से सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप,जिला पंचायत सदस्य शिवांगी चतुर्वेदी, आशीष शर्मा, अजय रोहरा, नगर पंचायत अध्यक्ष रूपनारायण साहू, नगर पंचायत राजिम अध्यक्ष महेश यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य चन्द्रशेखर साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष सोमप्रकाश साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सोनटेके, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मनीष हरित, मंडल अध्यक्ष कोपरा गोपी ध्रुव, राजिम मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू,bगरियाबंद मंडल अध्यक्ष सुमित पारख, बिन्द्रानवागढ़ अध्यक्ष धनराज विश्वकर्मा,bवरिष्ठ भाजपा नेता गुरुनारायन तिवारी, सागर मयानी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मिलेश्वरी साहू, पूर्व नगर अध्यक्ष नोगेश्वर साहू, भारतीय साहू, संतोषी श्रीवास्तव, लक्ष्मी श्रीवास्तव, हीरामणि साहू, रेणुका साहू, दिलीप साहू, झाड़ूराम तारक, बसंत पटेल, कमलेश साहू, दशरथ यादव सहित गणमान्य नागरिक, पार्टी पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!