ChhattisgarhRaipur

बलौदाबाजार हादसे में 6 लोगों की मौत पर CM ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख सहायता राशि देने की घोषणा

रायपुर : बलौदाबाजार के पलारी इलाके में एनएच 130 पर गुड़ा पुलिया के पास बीते रात पास बीती रात दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत पर CM भूपेश बघेल ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता और घायलों को इलाज की बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

बता दे कि बीते रात पलारी इलाके में गुड़ा पुलिया के पास छठी कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे पिकअप सवार लोगों को ट्रक ने जोरदार ठोकर मार दी। इस भीषण हादसे में एक बच्चे और पांच महिलाओं सहित 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि कई लोग घायल हो गये,जिन्हें जिला अस्पताल में उपचार के लिये रिफर किया 

CM भूपेश बघेल ने 4 लाख सहायता राशि देने की घोषणा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ट्वीट कर लिखा…बलौदाबाजार जिले में थाना पलारी क्षेत्र में गौड़ा पुलिया के पास बीती रात ट्रक और पिकअप की टक्कर में 6 लोगों की मृत्यु का समाचार बेहद दुखद है।ईश्वर दिवंगतजनों के परिवारों को हिम्मत दे। हम सब दुःख में साथ हैं।जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता और घायलों को इलाज की बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। ॐ शांति: इस दुःख की घड़ी में हम सब साथ हैं. इस मुश्किल समय में सहायतार्थ 4 लाख राशि सभी मृतकों के परिवारों को देने की घोषणा करता हूँ।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!