Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठन सृजन अभियान तेज, दिवाली के बाद घोषित होंगे जिलाध्यक्षों के नाम

छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी ने जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए ‘नए सिरे से सृजन अभियान’ की शुरुआत कर दी है। पार्टी इस अभियान के तहत हर जिले और ब्लॉक स्तर पर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की तैयारी कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया कि दिवाली के बाद जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की जाएगी।

विधायक पुरंदर मिश्रा का दीपक बैज पर निशाना

इसी बीच विधायक पुरंदर मिश्रा ने PCC चीफ दीपक बैज पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “दीपक बैज में अभी परिपक्वता नहीं है। कांग्रेस संगठन का काम सांप फटका जैसा है, किसी की तुलना पटाखे से मत करें, वरना बम फट गया तो आंख चौंधिया जाएगी।” उनके इस बयान ने पार्टी के भीतर हलचल बढ़ा दी है।

दिवाली बाद होगा जिलाध्यक्षों का ऐलान

दीपक बैज ने बताया कि AICC पर्यवेक्षकों ने जिलों से जुड़ी अपनी रिपोर्ट हाईकमान को सौंप दी है। अब दिल्ली में एक अहम बैठक के बाद दिवाली के बाद जिलाध्यक्षों की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूती देने के लिए यह कदम जरूरी है।

छह नामों का पैनल भेजा गया

इस बार कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष चयन की प्रक्रिया में पारदर्शिता रखने के लिए एक नया तरीका अपनाया है। प्रत्येक जिले से छह नामों का पैनल AICC को भेजा गया है। पर्यवेक्षक इन नामों के आधार पर अंतिम निर्णय लेंगे। माना जा रहा है कि इस बार कई युवा नेताओं को भी मौका मिल सकता है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!