ChhattisgarhKorba

ग्रामीणों में आक्रोश : खून से सनी सड़क…तेज रफ्तार वाहन ने मवेशियों को रौंदा, 9 की मौत

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मवेशियों को रौंद दिया। इस घटना में करीब 9 मवेशियों की मौत हो गई है। दुर्घटना के बाद से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। हादसा बुधवार देर रात की बताई जा रही है। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत कनकी तरदा मुख्य मार्ग में कल देर रात एक अज्ञात तेज रफ्तार भारी वाहन ने मवेशियों को रौंद दिया। इस हादसे में करीब 9 मवेशियों की मौत हो गई है। मवेशी मालिक और ग्रामीणों ने जब खून से सनी सड़क और मवेशियों के बिछी लाश का मंजर देखा तो वे आग बबूला हो गए। हादसे के बाद ग्रामीणों ने फौरन गांव में बैठक बुलाई। बैठक कर तेज रफ्तार भारी वाहनों पर लगाम लगाने और चक्काजाम करने का निर्णय लिया है। साथ ही मवेशियों की मौत को लेकर उरगा थाना पुलिस को ज्ञापन देंगे। घटनास्थल से मवेशियों के शवों को उठाकर ग्रामीणों ने सड़क के किनारे किया।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!