ChhattisgarhRaipur

15 नवंबर से होगी धान खरीदी, 160 लाख मीट्रिक टन खरीदी का टारगेट

रायपुर।  छत्तीसगढ़ में इस साल 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होने की संभावना है। राज्य सरकार ने इस बार 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा है, जो प्रति एकड़ 21 क्विंटल की दर से होगी। इसके लिएकैबिनेट की अगली बैठक में धान उपार्जन नीति पर मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

इसके अलावा, एग्रीस्टेक और एकीकृत किसान पोर्टल में किसानों का पंजीयन जारी है और पंजीकृत किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जाएगी। धान बेचने वाले किसानों को प्रति क्विंटल 3100 रुपये का भुगतान किया जाएगा। यह धान खरीदी प्रदेश के पंजीकृत किसानों से इलेक्ट्रॉनिक वेटिंग मशीन के माध्यम से की जाएगी।

छत्तीसगढ़ सरकार की वर्ष 2025-26 के लिए नई धान उपार्जन नीति और कस्टम मिलिंग नीति बनकर तैयार है। खास बात ये है कि इस बार धान उपार्जन करने वाली सोसाइटियों और मिलिंग करने वाले मिलरों को सरकार कुछ राहत दे सकती है। छत्तीसगढ़ में खरीफ वर्ष 2025-26 के लिए धान खरीदी की शुरुआत 1 नवंबर से संभावित है। इस बार धान बेचने के लिए किसानों को ऑनलाइन टोकन मिलेगा।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!