Chhattisgarh

सलमान खान के बलूचिस्तान वाले बयान पर पाकिस्तान बौखलाया, अब सलमान को बताया आतंकी, जानिए क्या है पूरा मामला?

Salman Khan Pakistan controversy: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर विवादों में हैं। सऊदी अरब में आयोजित जॉय फोरम 2025 के दौरान उन्होंने कहा, “ये बलूचिस्तान के लोग हैं, अफगानिस्तान के लोग हैं, पाकिस्तान के लोग हैं, हर कोई सऊदी अरब में मेहनत से काम कर रहा है।” सलमान का बलूचिस्तान का जिक्र करते ही पाकिस्तान की सरकार नाराज हो गई।

Related Articles

पाकिस्तान ने किया सलमान खान को आतंकवादी घोषित

सलमान खान के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पाकिस्तान ने गृह मंत्रालय के जरिए नोटिफिकेशन जारी किया। उन्हें फोर्थ सेड्यूल में शामिल करते हुए आतंकवादी घोषित किया गया। फोर्थ सेड्यूल एंटी-टेररिज्म एक्ट के तहत आता है। हालांकि, अभी तक सलमान खान की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

बलूचिस्तान में खुशी, अलग राष्ट्र की उम्मीद

जहां पाकिस्तान नाराज है, वहीं बलूचिस्तान में खुशी का माहौल है। बलूच नेताओं का कहना है कि इस बयान से 6 करोड़ जनता में उत्साह पैदा हुआ है और यह बलूचिस्तान को अलग राष्ट्र के रूप में पहचान दिलाने में मदद कर सकता है।

बलूचिस्तान-पाकिस्तान विवाद

पाकिस्तान बलूचिस्तान को अपने देश का हिस्सा मानता है, जबकि बलूचिस्तान खुद को आजाद देश बताता है। यहाँ बीएलए (बलूच लिबरेशन आर्मी) और पाकिस्तानी सेना के बीच कई बार संघर्ष हो चुका है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बीएलए के हमलों में सैकड़ों पाकिस्तानी सैनिक भी मारे जा चुके हैं।

सलमान खान ने जानबूझकर ऐसा बयान दिया या अनजाने में गलती हुई, यह स्पष्ट नहीं है। लेकिन उनके इस बयान ने उन्हें एक बार फिर विवादों में खड़ा कर दिया है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!