Chhattisgarh

पंचांग : मासिक शिवरात्रि आज…महादेव को प्रसन्न करने का सबसे शक्तिशाली समय, मिस न करें ये शुभ मुहूर्त!

पंचांग : आज 16 जनवरी, 2026 शुक्रवार, के दिन माघ महीने की कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि है. इस तिथि पर नंदी का अधिकार है, जो भगवान शिव के वाहन हैं. पुराने पापों के प्रायश्चित के साथ योग और ध्यान करने के लिए ये सबसे अच्छा दिन है. आज शुक्र प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि है.

16 जनवरी का पंचांग

  • विक्रम संवत : 2082
  • मास : माघ
  • पक्ष : कृष्ण पक्ष त्रयोदशी
  • दिन : शुक्रवार
  • तिथि : कृष्ण पक्ष त्रयोदशी
  • योग : ध्रुव
  • नक्षत्र : ज्येष्ठा
  • करण : गर
  • चंद्र राशि : वृश्चिक
  • सूर्य राशि :मकर
  • सूर्योदय : सुबह 07:16 बजे
  • सूर्यास्त : शाम 05:45 बजे
  • चंद्रोदय : सुबह 06.12 बजे (17 जनवरी)
  • चंद्रास्त : दोपहर 03.25 बजे
  • राहुकाल : 11:12 से 12:31
  • यमगंड : 15:08 से 16:27

इस नक्षत्र में शुभ कार्य हैं वर्जित
आज के दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र में रहेंगे. यह नक्षत्र वृश्चिक राशि में ही 16:40 से 30:00 डिग्री तक फैला हुआ है. इसके शासक ग्रह बुध और देवता इंद्र हैं. इसे शुभ नक्षत्र नहीं माना जाता है, लेकिन युद्ध संबंधी कार्यों की योजना बनाने, तांत्रिक कार्य करने के साथ किसी विवाद या तर्क की तैयारी के लिए यह नक्षत्र अच्छा है. हालांकि इस नक्षत्र में शुभ काम वर्जित है.

आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 11:12 से 12:31 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!