Chhattisgarh

पंचांग: क्यों आज का ‘रवि योग’ है इतना खास? जानें पूजा का सबसे सटीक समय और आज के शुभ मुहूर्त

पंचांग : आज 08 जनवरी, 2026 गुरुवार, के दिन माघ महीने की कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि है. इस तिथि पर मंगल का शासन है. चिकित्सा संबंधी कार्य करने या नई दवा शुरू करने के अलावा रियल एस्टेट से जुड़े काम के लिए यह तिथि अच्छी मानी जाती है. आज रवि योग भी बन रहा है.

8 जनवरी का पंचांग

  • विक्रम संवत : 2082
  • मास : माघ
  • पक्ष : कृष्ण पक्ष षष्ठी
  • दिन : गुरुवार
  • तिथि : कृष्ण पक्ष षष्ठी
  • योग : सौभाग्य
  • नक्षत्र : पूर्वाफाल्गुनी
  • करण : तैतिल
  • चंद्र राशि : सिंह
  • सूर्य राशि : धनु
  • सूर्योदय : सुबह 07:16 बजे
  • सूर्यास्त : शाम 05:39 बजे
  • चंद्रोदय : रात 10.53 बजे
  • चंद्रास्त : सुबह 10.39 बजे
  • राहुकाल : 13:45 से 15:03
  • यमगंड : 07:16 से 08:34

लग्जरी वस्तुओं की खरीदारी के लिए शुभ है नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में रहेंगे. इस नक्षत्र का विस्तार सिंह राशि में 13:20′ से 26:40 डिग्री तक है. इसके देवता भगवान शिव और शासक ग्रह शुक्र हैं. इसे शुभ नक्षत्र माना जाता है. भगवान की उपासना करने, विलासिता की वस्तुएं खरीदने के अलावा नए परिधान या ज्वेलरी पहनने के लिए यह नक्षत्र शुभ है.

आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 13:45 से 15:03 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!