Chhattisgarh

पंचांग: रविवार को प्रदोष व्रत पर शुभ पहर में करें भोलेनाथ की पूजा, मिलेगा आशीर्वाद

पंचांग : आज 01 मार्च, 2026 रविवार, के दिन फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है. इस तिथि पर भगवान शिव और कामदेव का शासन है. नई किताबें लिखने, कर्मकांड और नृत्य के लिए इसे अच्छा दिन माना जाता है. आज रवि प्रदोष व्रत है. आज के दिन रवि पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग भी बन रहा है.

Related Articles

1 मार्च का पंचांग

  • विक्रम संवत : 2082
  • मास : फाल्गुन
  • पक्ष : शुक्ल पक्ष त्रयोदशी
  • दिन : रविवार
  • तिथि : त्रयोदशी
  • योग : शोभन
  • नक्षत्र : पुष्य
  • करण : कौलव
  • चंद्र राशि : कर्क
  • सूर्य राशि : कुंभ राशि
  • सूर्योदय : सुबह 06:47 बजे
  • सूर्यास्त : शाम 06:20 बजे
  • चंद्रोदय : शाम 04.16 बजे
  • चंद्रास्त : सुबह 6 बजे (2 मार्च)
  • राहुकाल : 16:53 से 18:20
  • यमगंड : 12:34 से 14:00

शुभ कार्य के लिए अच्छा है नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा कर्क राशि और पुष्य नक्षत्र में रहेंगे. यह नक्षत्र कर्क राशि में 3:20 से 16:40 तक विस्तार लिया हुआ है. इसके देवता बृहस्पति और नक्षत्र के स्वामी ग्रह शनि हैं. किसी भी शुभ कार्य के लिए इसे सर्वश्रेष्ठ नक्षत्र माना जाता है. खेलकूद, विलासिता की वस्तुओं का आनंद लेने, उद्योग शुरू करने, कुशल श्रम, चिकित्सा उपचार, शिक्षा शुरू करने, यात्रा शुरू करने, दोस्तों को मिलने, कुछ सामान खरीदने और बेचने, आध्यात्मिक गतिविधियों के साथ, सजावट, ललित कलाओं को सीखने के लिए यह एक अच्छा नक्षत्र है.

आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 16:53 से 18:20 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!