Chhattisgarh

दो ग्रामीण भालू के हमले से घायल, लोगों में दहशत का माहौल

पिथौरा। वन परिक्षेत्र पिथौरा अंतर्गत ग्राम बढ़ईपाली के पास उर्री डोंगरी के समीप भालू के हमले से दो ग्रामीण घायल हो गए। इसमेें एक गंभीर रूप से घायल( injured) को तत्काल रायपुर( raipur) भेजा गया है। घटना कल शाम 5 से 6 बजे के बीच की बताई जा रही है।

Related Articles

भालू के हमले से घायलों के नाम मतंग बरिहा पिता देवसिंग बरिहा (40 वर्ष) बढ़ईपाली एवं खेमलाल बरिहा पिता इच्छा राम बरिहा (30 वर्ष) बढ़ईपाली है। दोनों एक ही गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

डिप्टी रेंजर छबिराम साहू, वनरक्षक अमृतलाल आंवले को घटना स्थल

पिथौरा वन परिक्षेत्र अधिकारी( officer) जयकांत गंडेचा ने तत्काल घटना क्षेत्र के डिप्टी रेंजर छबिराम साहू, वनरक्षक अमृतलाल आंवले को घटना स्थल भेजा। वन विभाग ने भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को 1000 रु. की तत्काल सहायता राशि एवं दूसरे घायल व्यक्ति को 500 रु. की तत्काल सहायता राशि दी। भालू के हमले में एक ग्रामीण के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!