ChhattisgarhRaipur

नंदकुमार बघेल के निधन पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने जताया शोक

रायपुर। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने नंदकुमार बघेल के निधन पर शोक जताया। और ट्विटर पर लिखा, मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजली अर्पित करता हूं, ईश्वर उन्हें अपने चरणों मे स्थान दे ।शोकाकुल परिवार को इस असीम दुख को सहने की शक्ति दे।

दिल्ली से लौट रहे भूपेश बघेल – 1.40 की फ्लाइट से भूपेश बघेल दिल्ली से रायपुर लौट रहे है। नंद कुमार बघेल के पार्थिव शरीर को शांति नगर पाटन सदन में रखा जाएगा। कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला ने यह जानकारी दी है।बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के 89 वर्षीय पिता नंद कुमार बघेल का आज 8 जनवरी 2024 दिन सोमवार को सुबह 6 बजे निधन हो गया। नंद कुमार बघेल पिछले 3 माह से राजधानी रायपुर के श्रीबालाजी हॉस्पिटल में भर्ती थे। श्रीबालाजी हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. दीपक जायसवाल ने बताया कि नंद कुमार बघेल लंबे समय से अस्वस्थ थे, और कमजोर थे। उन्होंने आज आखिरी सांसें ली।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!