Chhattisgarh

पेंड्रा नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी राकेश जालान का सघन जनसंपर्क, जनता से मिल रहा अपार समर्थन..

गौरेला पेंड्रा मरवाही :- जिले के नगर पालिका परिषद पेंड्रा में राजनीतिक दलों का चुनाव प्रचार अभियान तेज हो गया है।प्रत्याशियों ने प्रचार के लिए प्रचार सामग्री से नगर को सजा दिया है। चौक-चौराहे बैनर पोस्टर और राजनीतिक झंडों से पट चुके हैं।

चुनाव प्रचार वाहन नगर के गली-मोहल्लों में चौक चौराहों और अन्य सार्वजनिक स्थल तक पहुंच रहे हैं। लाउडस्पीकर के माध्यम से जनता से मतदान की अपील की जा रही है। 5 फरवरी से राजनीतिक दलों का प्रचार अभियान तेज हो गया है। इसी क्रम में नगर पालिका अध्यक्ष के निर्दलीय प्रत्याशी राकेश जालान ने समर्थकों के साथ अपना प्रचार – प्रसार अभियान तेज कर दिया है। उन्होंने नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 8,9,10,11 के घर – घर जाकर जनता से अपने पक्ष मतदान की अपील की वही निर्दलीय प्रत्याशी राकेश जालान को नगर क्षेत्र की जनता का अपार समर्थन भी मिल रहा है।

जालान ने कहा है कि मुझे जो 5 वर्ष मिला उसमें 2 वर्ष कोरोना में बीत गया बीते 3 वर्षों में मुझसे जो हो सकता था मैंने नगर की हर कोने-कोने गली तक विकास पहुंचाने का कार्य किया है। मुझे आप सभी से पूरी आशा है कि आप मुझे मेरे विकास कार्य को देखते हुए पुनः वोट करके भारी मतों से विजय बनाएंगे। निश्चित तौर पर मैं पेंड्रा के विकास में आगे भी किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दुगा।

Related Articles

Back to top button