Chhattisgarh

एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण: नगर पालिका पेण्ड्रा अध्यक्ष राकेश जालान ने नगरवासियों का जताया आभार..

गौरेला पेंड्रा मरवाही:- नगर पालिका परिषद पेण्ड्रा के अध्यक्ष राकेश जालान ने अपने कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नगरवासियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि एक वर्ष पूर्व नगर की जनता ने जिस विश्वास और समर्थन के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी थी, वही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

Related Articles

जारी आभार संदेश में अध्यक्ष जालान ने कहा कि बीते एक वर्ष में नगर के विकास, स्वच्छता अभियान को गति देने, पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने, सड़क सुधार कार्यों तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया गया है। इन कार्यों में पार्षदों, नगर पालिका के अधिकारियों-कर्मचारियों एवं नगरवासियों का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

उन्होंने कहा कि अध्यक्ष पद उनके लिए सम्मान नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम है। नगर के सर्वांगीण विकास और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। आने वाले समय में और अधिक पारदर्शिता, जवाबदेही और समर्पण के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। अंत में उन्होंने नगरवासियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि “आपका विश्वास ही मेरी प्रेरणा है, और मैं इस विश्वास को बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहूँगा।”

Sumit Jalan Marwahi/Pendra

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!