Chhattisgarh

पेण्ड्रा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी का किया भंडाफोड़, दो तस्कर गिरफ्तार, 24 लीटर से अधिक अंग्रेजी शराब जब्त..

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही :- थाना पेंड्रा पुलिस ने अवैध शराब परिवहन और बिक्री पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अंतरराज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के निवासी हैं, जो मोटरसाइकिल के माध्यम से गोवा निर्मित अंग्रेजी शराब की तस्करी कर रहे थे।

Related Articles

थाना प्रभारी पेंड्रा को सूचना मिली कि दो व्यक्ति काले रंग की साईन मोटरसाइकिल में एक प्लास्टिक बोरी और एक कपड़े के थैले में अंग्रेजी शराब रखकर वेंकटनगर, दरमोहली, धोबहर, धनपुर, लटकोनी होते हुए सिलपहरी मार्ग से कोटमी क्षेत्र में बिक्री हेतु ले जा रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। इस पर प्रभारी पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल के निर्देश तथा उप पुलिस अधीक्षक श्याम कुमार सिदार के मार्गदर्शन में कार्रवाई के आदेश जारी किए गए। निर्देश अनुसार थाना प्रभारी उप निरीक्षक आर.एस. सेंगर पुलिस बल के साथ मौके के लिए रवाना हुए।

ग्राम अड़ी में घेराबंदी, तस्कर धराए..

टीम ने मार्ग में संभावित इलाकों में घेराबंदी कर तलाश शुरू की। ग्राम अड़ी पहुँचने पर संदिग्ध काली साईन मोटरसाइकिल (MP पंजीयन) दिखाई दी। पुलिस ने दोनों संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की तथा शराब रखने की जानकारी मिलने पर तलाशी ली। तलाशी में मोटरसाइकिल की सीट के नीचे रखी एक प्लास्टिक बोरी से 90 नग गोवा निर्मित व्हिस्की कपड़े के थैले से 48 नग गोवा निर्मित व्हिस्की कुल 138 नग अंग्रेजी शराब बरामद की गई। जिसकी कुल मात्रा 24 लीटर 840 एमएल पाई गई।

पुलिस ने जुग्नू कोल (40 वर्ष) निवासी फाटकटोला, जैतहरी, जिला अनूपपुर (म.प्र.) और सुनील कुमार गुप्ता 55 वर्ष, निवासी सिविल लाइन, जैतहरी, जिला अनूपपुर (म.प्र.) दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर थाना लाया गया। उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत अपराध क्रमांक 343/24 दर्ज किया गया है। कानूनी कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Sumit Jalan Marwahi/Pendra

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!