Chhattisgarh

पिकअप ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, एक की दर्दनाक मौत; दो घायल

बीजापुर। जिले में एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक के सिर के चिथड़े उड़ गए। वहीं अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे के बाद आरोपी पिकअप चालाक फरार हो गया गया है। मामला जिले के आवापल्ली थाना क्षेत्र का है।

Related Articles

जानकारी के अनुसार, मनोज आसम (22) अपने दो दोस्त नागेश पुनेम और सोयाम भीमा के साथ बुधवार की देर रात आवापल्ली से तिमापुर की तरफ जा रहे थे। इसी बीच मुर्दोंडा गोठान के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार मनोज आसाम के सिर के चिथड़े उड़ गए। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि बाइक में सवार अन्य 2 युवक नागेश पुनेम और सोयाम भीमा को गंभीर चोट आईं हैं।

हादसे के बाद आरोपी पिकअप वाहन चालक मौके से फरार हो गया। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को बीजापुर जिला अस्पताल रेफर किया। साथ ही मृतक के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!